महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने ग्राम हरनादादर के एक घर से महुआ शराब और शराब निर्माण सामग्री बरामद कर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को बबला बांधे के मकान ग्राम हरनादादर में दैहानीभाठा निवासी सुदेश वस्त्रकार (33) के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब, एक गैस चूल्हा, दो नग एल्युमीनियम गंज, एक स्टील गंज, इंडेन गैस टंकी बरामद कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
