सृष्टि का कांग्रेस से निष्कासन रद्द

महासमुंद। झलप क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री एवं महासमुंद जनपद पंचायत सभापति सृष्टि ध्रुव का कांग्रेस से निष्कासन निरस्त कर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने बताया कि ध्रुव के निष्कासन को निरस्त करने के संबंध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी पटेवा एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुनर्विचार किया गया। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पटेवा द्वारा सृष्टि ध्रुव को छह वर्षों के लिए निष्कासित आदेश जारी किया गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। साथ ही भविष्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति के अनुसार चलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए निर्देशित किया गया है।