रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

कोंडागांव, 16 मार्च 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वाधान में शुक्रवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया, जिसका कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने निरीक्षण कर युवाओं से संवाद किया और नियोजकों से भर्ती के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने सिक्युरिटी गार्ड हेतु ग्राम बालेंगा के युवा जन्मजय नेताम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह शिविर विभिन्न नियोजक के द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर, रिसेप्शननिस्ट, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर, फील्ड ऑफिसर, ट्रेनिंग ऑफिसर, मार्केटिंग मैनेजर, अकाउण्टेंट, लेबर के कुल 396 पदों की पूर्ति हेतु आयोजित की गई थी। शिविर में कुल 96 बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया, जिसमें 30 प्रारम्भिक तथा 20 अंतिम चयन किया गया।