राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान वीबी-जीरामजी यूथ डिजिटल कैम्पेन की शुरुआत

कोण्डागांव, 16 मार्च 2026/ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय माई भारत पोर्टल के साथ मिलकर एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान वीबी-जीरामजी यूथ डिजिटल कैम्पेन की शुरुआत किया गया है, जिसमें वीडियो चौलेंज क्विज़ तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवा डिजिटल जल आंदोलन से जुड़ सकेंगे।
जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें विभिन्न प्रकार के चौलेंजेस दिया हुआ है, जिसमें सर्वप्रथम वीडियो चौलेंज ‘माई विलेज चौलेंज’ के नाम से एक राष्ट्रीय स्तर की शॉर्ट वीडियो रील एनिमेटेड वीडियो प्रतिभागी किसी भी भाषा में 30 सेकेंड से 60 सेकेंड की अवधि का वीडियो तैयार कर माई भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष होना चाहिए एवं वीडियो का साइज 25 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। साथ ही साथ माई भारत पोर्टल के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता “विकसित भारत जीरामजी अधिनियम“ से संबंधित आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 20 प्रश्नों का उत्तर दिया जाना होगा। इन बीस प्रश्नों के उत्तर के पश्चात प्रतिभागियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्राप्त हो सकेगा।
लोगो डिजाईन प्रतियोगिता – विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट के लिए एक लोगो डिज़ाइन कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया है। इस कॉम्पटीशन का उद्देश्य एक ऐसे लोगों को चुनना है जो वीबी-जीरामजीएक्ट 2025 के तहत समावेशी विकास, रोजगार पैदा करने वाले करने और ग्रामीण तरक्की को असरदार तरीके से दर्शाए गए हों। इस कॉम्पिटिशन का मकसद देश के नागरिकों को एक्ट के लिए एक क्रिएटिव और इनोवेटिव लोगो डिज़ाइन करने का मौका देना है। सर्वश्रेष्ठ चुने गए लोगों को ऑफिशियल लोगों बनाया जाएगा और भविष्य में पब्लिसिटी और प्रमोशनल एक्टिविटीज के लिए भी उपयोग में लाया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ चुने गए लोगो विनर को मिनिस्ट्री ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट की तरफ से 50,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है। इस क्यू आर को स्कैन कर प्रतिभागी लोगो डिजाईन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।