24 को प्लेसमेंट कैंप

335 पदों पर होगी भर्ती
नारायणपुर, 13 मार्च 2026// कलेक्टर नम्रजा जैन के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार को किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा के सभाकक्ष में आयोजित होगा। प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों से प्राप्त कुल 335 रिक्त पदों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर कैंप में उपस्थित होकर अपना संपूर्ण बायोडाटा तथा आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जमा किए गए आवेदनों के आधार पर संबंधित नियोक्ताओं द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा और पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने रोजगार के इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने की अपील की है।