रंगमंच सौंदर्यीकरण कार्य का नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आज सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 25 में संचालित रंगमंच सौंदर्यीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
अध्यक्ष श्री साहू ने सख्त लहजे में कहा कि निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए और सामग्री की गुणवत्ता सर्वोत्तम हो। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष के विशेष प्रयासों से नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य निरंतर जारी है। श्री साहू समय-समय पर स्वयं निरीक्षण कर कार्यों की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े