चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का आमसभा बैठक संपन्न

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज उपक्षेत्र बेमचा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक अधिवेशन (आमसभा) आयोजित किया गया।
रविवार को प्रातः 11 बजे प्राथमिक शाला परिसर, कौन्दकेरा में यह बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल चंद्राकर, अध्यक्ष, चन्द्रनाहू शिक्षण समिति महासमुंद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती हुलसी जितेंद्र चंद्राकर (जनपद उपाध्यक्ष),
डॉ. श्रीमती रश्मि चंद्राकर (पूर्व अध्यक्ष),
डॉ. रामस्वरूप चंद्राकर (पूर्व राज अध्यक्ष),
श्रीमती सुधा योगेश्वर चंद्राकर (जनपद सदस्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपक्षेत्र बेमचा के 10 गांवों के कुर्मी समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समाज के बच्चों ने अपने उत्कृष्ट परिणामों से समाज का नाम रोशन किया है।
बैठक में शिक्षा, सामाजिक एकता, संस्कार, विवाह एवं विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से संस्कार की कमी को दूर करने पर जोर दिया गया। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु उपक्षेत्र में टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, विवाह संबंधी शुद्धता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के नियमों को रद्द करने हेतु राज एवं केंद्र से मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। अंत में उपक्षेत्र बेमचा के अध्यक्ष श्री देवदत्त चंद्राकर जी ने आभार प्रदर्शन किया कुर्मी समाज खरोरा के मिडिया प्रभारी मुकेश चंद्राकर तथा सभी से 7–8 मार्च को पारागांव में आयोजित रायपुर राज अधिवेशन में शामिल होने की अपील की। जानकारी उपक्षेत्र बेमचा के सचिव हेमेंद्र हेमू चंद्राकर द्वारा दी गई।

इन्हें भी पढ़े