सब्जी बाजार बंद ने बढ़ाई आम लोगों की परेशानी

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

होली के कारण सब्जी बाजार किया गया बंद
महासमुंद। होली पर्व को देखते हुए सब्जी व्यापारी, कर्मचारी एवं परिवहन से जुड़े लोगों के अवकाश पर रहने के कारण इस बार शहर का मुख्य सब्जी बाजार लगातार सोमवार से ही बंद है। जो अब शनिवार को खुलेगा। जिसके चलते त्योहार से पहले बाजार बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज केवल वही चिल्लर दुकाने खुली जिनके पास स्टाक में पहले से सब्जियों थी।
बता दें कि सब्जी व्यवसाय संघ ने निर्णय लिया है कि होली पर्व के मद्देनज़र सोमवार 2 मार्च से शुक्रवार 6 मार्च तक पूर्णतः बंद रहेगा और शनिवार से पुनः नियमित रूप से खुलेगा। संघ के अध्यक्ष संतोष चंद्राकर ने बताया कि होली के दौरान व्यापारी, कर्मचारी एवं परिवहन से जुड़े लोग अवकाश पर रहते हैं। साथ ही सब्जियों की आवक के लिए उपयोग होने वाले ट्रांसपोर्ट साधन भी बंद रहते हैं। इस वर्ष होलिका दहन और रंगोत्सव के बीच एक दिन का अंतर होने के कारण अवकाश अवधि बढ़ाई गई है। प्रशासन एवं संघ द्वारा बाजार परिसर में सूचना चस्पा कर दी गई थी, ताकि नागरिक समय रहते आवश्यक खरीदारी कर सकें। बाजार बंद रहने की सूचना मिलते ही लोग पहले से ही सब्जियों का स्टॉक करने में जुटे रहे। लेकिन जिन्हें सूचना नहीं मिल पाई वे आज सुबह जब सब्जी बाजार पहुंचे तो उन्हें बाजार बंद मिला। कुछ सब्जी के चिल्हर व्यवसायी जिनके स्टाक में बची सब्जी थी उन्होंने दुकान लगाई। उनके पास से कम चलाने के लिए सब्जी की खरीदी की।
गली- मुहल्ले की भी दुकाने बंद
मालूम हो कि हर सोमवार को सब्जी बाजार बंद रहता है। जिसके चलते सब्जियों की आवक नहीं होती। मुख्य सब्जी बाजार से गली – मुहल्ले में सब्ज़ी का व्यवसाय करने वाले सब्जी खरीदते है और यहाँ बेचते है। इन छोटे सब्जी व्यवसायियों ने रविवार को बाजार से सब्जी खरीदी और सोमवार तक उसे बचे । लेकिन अब उनके पास सब्जी नहीं है जिसके चलते दुकाने बंद रही और लोगों को परेशानी हुई ।
परिवहन सेवा भी होगी प्रभावित
होली के अवसर पर यात्री बसों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। त्योहार के दिन ड्राइवरों और कंडक्टरों के अवकाश पर रहने से बसों के पहिए पूरी तरह थमे रहेंगे। सोमवार शाम से ही बसों की संख्या में कमी आनी शुरू हो गी। आज भी सडकों पर बसों की संख्या कम रही। होली के अगले दिन भी केवल आधी बसों के चलने की संभावना जताई जा रही है। परिवहन सेवा बाधित होने और ट्रेनों में संभावित भीड़ के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे स्टेशन पर भी त्योहार को देखते हुए यात्रियों का भारी दबाव रहने की आशंका है।

इन्हें भी पढ़े