नेशनल लोक अदालत 14 को
महासमुंद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आगामी 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर प्रीलिटिगेशन प्रस्तुत करने वाले विभिन्न विभागों, वित्तीय संस्थानों जैसे बैंकर्स व बीमा कंपनियों के अधिवक्ता, एवं जिला एवं तालुका स्थित न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों की बैठक लेकर नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत होने वाले प्रकरणों की समीक्षा गई। साथ ही अधिक से अधिक प्रकरण नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत कर आसानी से प्रकरणों का आपसी सुलह व समझौते के आधार पर निराकरण करने के निर्देश भी दिए है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चेतना ठाकुर द्वारा जानकारी दी गई कि न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित राजीनामा योग्य सिविल तथा आपराधिक प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है। इसके अलावा ग्राम, ग्राम पंचायत, हाठ बाजार, नगरीक्ष क्षेत्र आदि क्षेत्रों में जाकर आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ अधिकार मित्रों द्वारा आम नागरिकों के उपन्न होने वाले तथा लंबित मामलों के आपसी सुलह के माध्मय से अपने प्रकरणों के निराकरण कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
