थार की ठोकर से स्कूटी सवार घायल
महासमुंद। ग्राम जामपाली में एक वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। पिथौरा पुलिस के मुताबिक 17 फरवरी की शाम 4-5 बजे के बीच खेमराज ध्रुव अपनी स्कूटी सीजी 06 एचई 8590 से जा रहा था। रूपा कैंटीन ग्राम जामपाली के पास सरायपाली की ओर से आ रहा एक लाल रंग का थार वाहन क्रमांक डब्लूबी 08 के 3880 का चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर खेमराज ध्रुव की स्कूटी को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में खेमराज ध्रुव को चोटें आई है। पुलिस ने मामले में वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया है।
