चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार

महासमुंद। चाकू लहराकर लोगों को डराने के दो मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि पूरण साहू उर्फ मोनू संजय गार्डन के सामने नेशनल हाईवे 353 में चाकू लहराकर आने -जाने वालों को डरा धमका रहा है, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान वार्ड नंबर 5 नयापारा निवासी पूरण साहू उर्फ मोनू (19) से एक चाकू बरामद किया गया। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने भलेसर रोड के पास चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहे नरेंद्र साहू (28) को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।