युवक के सिर पर डंडे से बार, गंभीर
महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक से मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को कंचन थापा ने बताया कि उसे उसके भाई समीर ने सूचना दी कि बड़े भाई सन्नी थापा के साथ पास में रहने वाले लोकेश कामड़े ने मारपीट की है। जब वह अपने बड़े भाई सन्नी को देखने गई तब समीर ने बताया कि 10 फरवरी की रात करीब 9 बजे सन्नी थापा, लोकेश कामड़े के घर के बाहर टहल रहा था और लोकेश के पिता उदयभान को शराब पिलाने के लिये बोला, इसी बात को लेकर बहस हो रही थी, तभी उदयभान का पुत्र लोकेश कामडे डंडा लेकर आया और गाली -गलौज करते हुए सन्नी थापा के सिर पर बार कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
