शराब पीने की व्यवस्था देने वाले दो लोगों पर कार्रवाई
महासमुंद। बसना पुलिस ने ग्राम बड़े साजापाली में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहे दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम बड़े साजापाली का माखन सेन (32) अपने घर के पास और कुमार सिंह सिदार (50) अपनी दुकान में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहे थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36 (सी) के तहत कार्रवाई की गई है।
