अलमारी से गहने और नकदी, खेत से पंप चोरी
महासमुंद। तेंदूकोना थाना क्षेत्र में चोरी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवाडीह बुंदेली निवासी बालाराम ने बताया कि आलमारी से सोने-चांदी के जेवर और एक हजार रुपए नकद चोरी हो गई। जेवरों की कीमत 35 हजार रुपए बताई गई है। इसी थाना क्षेत्र के डोंगझरखार परसदा के पास खेत से सोलर पंप और केबल वायर चोरी हो गई। सीमाराम की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
