कोरबा 21 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत आज हाई स्कूल परीक्षा विषय हिन्दी (070) की परीक्षा आयोजित की गई। कोरबा में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों द्वारा कुल 20 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दल क्रमांक 2 द्वारा सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा, सेजेस गुरसिया और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण किया गया। दल क्रमांक 3 ने शासकीय हाई स्कूल विजय नगर दीपका, सेजेस दीपका, सेजेस तिवरता, शासकीय उ.मा.वि. नुनेरा, रोजेस माखनपुर और सेजेस चैतमा का निरीक्षण किया। दल क्रमांक 4 द्वारा सेजेस कुसमुंडा, आशा सरस्वती उ.मा.वि. कुसमुंडा, शासकीय उ.मा.वि. भिलाई बाजार, सेजेस हरदीबाजार और शासकीय उ.मा.वि. उतरदा में निरीक्षण किया गया। दल क्रमांक 5 ने शासकीय उ.मा.वि. बेहरचुवा, शासकीय उ.मा.वि. बोटली, शासकीय उ.मा.वि. सेन्द्रीपाली, शासकीय उ.मा.वि. नोनबिर्रा, शासकीय उ.मा.वि. भैसमा और शासकीय उ.मा.वि. गोढ़ी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक एवं सुचारू रूप से संचालित होती पाई गई। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल की कोई घटना दर्ज नहीं हुई और सभी केन्द्र निरंक पाए गए। दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 12,566 रही, जिनमें से 12,200 विद्यार्थी उपस्थित थे और 368 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।