दो को दहन, 4 को खेली जाएगी होली

महासमुंद। मार्च माह 2026 में मनाए जाने वाले प्रमुख पर्वों की तिथियों का विवरण जारी कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार, 02 मार्च 2026 को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि 1:26 बजे से 2:38 बजे तक रहेगा। वहीं बुधवार, 04 मार्च 2026 को होली (धुलेडी) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उक्त जानकारी श्री सत्यनारायण मंदिर खट्टी के पुजारी पंडित सुभाष शर्मा ने दी है।