स्कूटी से गांजा ले जाते 2 अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। एंटी नारकोटिक टॉस्क फोर्स और पुलिस ने स्कूटी सवार दो लोगों के कब्जे से गांजा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी थी कि टीवीएस जूपिटर क्रमांक सीजी 04 क्यूवी 1435 में दो व्यक्ति गांजा परिवहन कर रहे हैं। बाद पुलिस ने एनएच 53 मेन रोड मंडी के पास ग्राम जोगीडीपा पहुंचकर उक्त स्कूटी को रोका। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम खैराटोला रूपहीटाड़ थाना भीतहा जिला पश्चिम चंपारण, बिहार हाल निवास कमल होटल कमल विहार बजरंग चौक के पास रायपुर निवासी कलनाथ कुशवाहा उर्फ कमलेश (32) व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम छितौनी भीमनगर थाना हनुमानगंज जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश हाल निवास कमल होटल कमल विहार बजरंग चौक के पास रायपुर निवासी राजकुमार यादव (40) बताया। आरोपियों से पुलिस ने साढ़े 24 किलो गांजा कीमत (करीब 12.25 लाख) बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड जेल भेजा है।