सितली देशी शराब भट्टी के पीछे मिली लाश

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

हत्या या सामान्य मौत जांच में जुटी पुलिस
महासमुंद। सितली नाला देशी शराब भट्टी के पीछे एक लाश मिली है। मृतक की पहचान क्लब पारा वार्ड नंबर 26 निवासी हेमंत दीवान (45) के रूप में हुई है। सिटी कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। मौत का कारण पीएम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
महासमुंद नगर से होकर गुजरी नेशनल हाईवे 353 से लगकर सितली नाला स्थित देशा शराब भट्टी के पीछे शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। साथ ही फॉरेंसिक टीम की शल परिक्षण और घटना स्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। परिजनों के मुताबिक हेमंत
शुक्रवार की सुबह 9 बजे घर निकला था। और रात भर नही लौटा। जानकारों ने इसकी सूचना परिजनों को दी कि हेमंत का शल देशी शराब भट्टी के पीछे पड़ा है। मिली जानकारी अनुसार हेमंत लंबे समय से शराब का आदी था। पुलिस का कहना है मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि, अत्यधिक शराब सेवन या फिर कोई अन्य कारणों से मौत हुई है। कुछ महीने पहले इस शराब भट्टी में एक नाबालिग समेत तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।