नपाध्यक्ष ने सुनी वार्ड 11 के लोगों की समस्याएं
महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आज पालिका दफ्तर में वार्ड क्र. 11 के नागिरकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर वार्ड की मूलभूत जरूरतों को साझा किया। साथ ही नागरिकों की व्यक्तिगत समस्याएं सुनकर भी तत्काल निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग प्रभारी को दिए। श्री साहू लगातार पालिका क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण व समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। पालिका दफ्तर में नागरिकों से संवाद कर समस्याएं सुनकर वे संबंधित स्थलों के निरीक्षण भी करते हैं, तथा आवश्यकतानुसार सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हैं। श्री साहू की यह पहल पालिका की कार्यशैली के प्रति जनता में विश्वास जगाने का प्रमुख माध्यम बना है। इस अवसवर पर संबंधित विभाग प्रभारी गण व नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नागरिकों ने पालिका अध्यक्ष कक्ष में श्री साहू के समक्ष नल कनेक्शन, सड़क, नाली, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, परिवार सहायता योजना, जन्म, मृत्यु पंजीयन की समस्याएं तथा बच्चों के जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं को साझा किया। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक पहल करने के निदेश अधिकारियों को दिए।
