कार से शराब ले जाते दो पकड़ाया
महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने शराब के अवैध परिवहन करने वाले दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सुअरमाल चौक स्कूल के पास अमनपुरी चौकी टुहलू थाना कोमाखान निवासी भोला महानंद (30) और नरेंद्र यादव (26) से 23 पौवा अंग्रेजी शराब (कीमत 3680 रुपए) तथा एक कार बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
