एक व्यक्ति पर धारदार वस्तु से वार, दो पर अपराध दर्ज
महासमुंद। मारपीट और गाली गलौज के मामले में बलौदा पुलिस ने दो के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। अमित साहू ने पुलिस को बताया कि 8 फरवरी की शाम 6.30 बजे वह पैदल अपने घर से खोखेपुर पुल तरफ गया, तो देखा शेखर महापात्र अपने साथी वरूण तिवारी ऊर्फ भोला के साथ पुल के नीचे बैठा था। जिस पर उन्होंने पूछा कि मेरे पिताजी के साथ तुमने गाली गलौज क्यों की थी। इस पर दोनों ने एक राय होकर गाली गलौज कर अमित पर धारदार वस्तु से वार कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
