नशे में युवक ने महिला के साथ की मारपीट
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने महिला के साथ मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को पद्मा पटेल (45) ने बताया कि 8 फरवरी की रात करीब 9 बजे आदिल अमान नशे में उसके घर आया और गाली गलौज कर मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
