शराब दुकान के सुपरवाइजर को पीटा, गल्ले से रुपए भी ले गए

महासमुंद। ग्राम अछोला स्थित लाइसेंसी आहाता के सुपरवाइजर के साथ कुछ लोग मारपीट कर गल्ले से रुपए लेकर चले गए। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस को अछोला के लाइसेंसी आहाता के सुपरवाइजर तुकेश (28) ने बताया 07 फरवरी की दोपहर करीब 1.20 बजे लक्की ठाकुर, दद्दू ध्रुवंशी, गुलशन, प्रकाश और उनके साथी शराब पीने आए थे। डिस्पोजल पानी लेने पर चिल्हर मांगने पर विवाद शुरू हो गया और वे लोग गालियां देने लगे। अहाता स्टाफ अभिषेक सिंह, छोटेलाल, राजू ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन, वे लोग नहीं माने और मारपीट शुरू कर दी, अहाता में अंदर घुसकर भी मारपीट की और गल्ले से लगभग 1800 रुपए निकाल कर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 309(4) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।