बच्चों की छुट्टी को लेकर दंपत्ति से मारपीट

महासमुंद। बच्चे की छट्ठी की बात को लेकर पति-पत्नी के साथ मारपीट के मामले में सिटी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस को वार्ड नंबर 12 पिटियाझर निवासी डाकेश्वरी सिन्हा ने बताया कि उसके सास-ससुर व देवर ग्राम खम्हरिया में रहते हैं। 7 फरवरी को करीब 2.30 बजे के मध्य उनके ससुर खेमनाथ सिन्हा और देवर युवराज सिन्हा घर आए और बातचीत के दौरान बताया कि युवराज सिन्हा के बच्चे का छट्टी कार्यक्रम 8 फरवरी को रखा गया है। इस पर उन्होंने (प्रार्थिया) ने कहा कि साथ में मेरे बच्चे डेविड सिन्हा का भी छट्ठी कार्यक्रम रखवा देते तो एक साथ दोनों बच्चों का हो जाता। इस बात को सुनकर देवर ने आवेश में आकर हम लोग क्यों करेंगे तुम्हारे बच्चे की छट्ठी कहकर गालियां देते हुए मारपीट की, उसी दौरान ससुर खेमनाथ सिन्हा बहुत बात करती है, कहकर धक्का देकर जूते से पीटने लगा। विवाद बढ़ता देख पति राजेश सिन्हा बीच बचाव करने आए उसके साथ भी ससुर व देवर ने मारपीट की। इसी दौरान युवराज सिन्हा ने रॉड से मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 117(2), 296, 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।