2047 के आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत की मजबूत नींव रखने वाला बजट: संजय श्रीवास्तव

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

खाद्य व नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष की पत्रकारवार्ता
महासमुंद। खाद्य व नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट है। श्री श्रीवास्तव जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह 12वीं बार बजट प्रस्तुत हुआ है और श्रीमती निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार यह बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री हैं।
उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने का महाकाव्य है। यह समाज की समृद्धि और संकल्पों की सिद्धि का बजट है। यह डेवलप्ड इंडिया का डायनामिक बजट है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और विजन से प्रेरित यह बजट वर्ष 2047 के आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत की मजबूत नींव रख रहा है। जो किसान, युवा, महिला और देश के युवाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का यह बजट एक नया अध्याय लिखेगा। यह बजट विशेष रूप से गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला इन सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं से गरीबी लगातार कम हो रही है और यह बजट गरीब को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए बजट में सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर ‘एसएचई -मार्ट’ की व्यवस्था की गई है। हर जिÞले में बहनों के उत्पादों को बेचने के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में कम्युनिटी-ओन्ड रिटेल आउटलेट स्थापित होंगे, जहां स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण बहनों द्वारा तैयार उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पशुपालन, कृषि से जुड़ी गतिविधियों और अन्य कार्यों में लगी बहनें अब केवल आजीविका तक सीमित न रहकर उद्यमी के रूप में आगे बढ़ सकेंगी। यही इस पहल का उद्देश्य है। पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, आयुक्त राज्य स्काउट गाइड संघ इंद्रजीत सिंह गोल्डी, भाजपा महामंत्री थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।