श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए देवीचंद

महासमुंद। श्री कबीर बाड़ा में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पार्षद माखन पटेल, भाजपा नेता हनीष बग्गा शामिल होकर कथा श्रवण कर व्यास पीठ से आशीर्वाद लिए। कथा आयोजक नंदकुमार साहू को बधाई दी। तत्पश्चात इमलीभाठा वार्ड 10 संध्या साहू के निवास में श्री शिव महापुराण का पूजन कर महाआरती में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा नेत्री पार्वती साहू, सुनिता साहू, वार्ड 01 के पार्षद प्रतिनिधि गिरजाशंकर चंद्राकर उपस्थित थे।