जनसहयोग से स्वच्छता महाभियान चलाकर खरोरा तालाब को किया कचरा और प्लास्टिक मुक्त

महासमुंद। बड़े आयोजनों के छोटे शहर महासमुंद में स्वच्छता के लिए निरंतर जागरूकता लाते हुए एवं सभी सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण संरक्षक संस्थाओं के साथ एकता के एक सूत्र में बांधते हुए नेतृत्वकर्ता समूह “हमर भुईयां” पर्यावरण संरक्षक संस्था और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आज महासमुंद शहर में स्वच्छता अभियान के अपने ऐतिहासिक महाअभियान की नवीन श्रृंखला के द्वितीय चरण में ग्राम खरोरा स्थित सरोवर एवं शहीद स्मारक स्थल, मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त कचरे, डिस्पोजल, झिल्लियों एवं पोखर को साफ करते हुए बड़ी मात्रा में जलकुंभी को हटाने का कार्य जनसहयोग से किया गया। “हमर भुइयां” संस्था के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर ने बताया कि इस वर्ष तालाब स्वच्छता महाअभियान के द्वितीय चरण में ग्राम खरोरा स्थित तालाब में जनसहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम कर महासमुंद नगर और आस–पास के ग्रामों के तालाबों, जलाशयों को प्लास्टिक कचरे से पूर्णतः मुक्त करने के सामूहिक प्रयास करते हुए आसपास के लोगों और प्रकृति प्रेमियों व युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया है।आयोजक संस्था ने इस पुनीत कार्य में सभी समाज जनों से अपनी सहभागिता एवं योगदान देते हुए समय समय पर अपना श्रमदान करते हुए योगदान देने की अपील की है। आज के स्वच्छता अभियान में जिन संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने पूरी तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं अपनत्व से अपने आसपास के पर्यावरण की साफ रखने के उद्देश्य को साकार करने के लिए अपना समय निकालकर आज के स्वच्छता अभियान को सफल बनाया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) एवं हमर भुईयां संस्था ने उन सभी पर्यावरण मित्रों एवं जागरूक साथियों का आभार जताया है ।
बता दें कि आगामी तृतीय चरण में 22 फरवरी 2026 को ग्राम बेलसोंडा स्थित सरोवर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। आयोजक संस्था ने सभी समाज के सदस्यों, स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापारिक संगठनों, एन सी सी, स्काउट एवं रोवर रेंजर के साथियों से उक्त स्वच्छता कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की है । इस स्वच्छता अभियान में आयोजक संस्था हमर भुईयां महासमुंद के नूरेन चंद्राकर, नारद यादव, उमेश चंद्राकर, आदित्य हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. ज्योति कालीकोटी हाॅस्पिटल स्टाफ दुर्गा प्रसाद साहू, द्वारिका साहू, लियाकत खान,जफर खान, सतीश औसर, विवेक साहू, संजय यादव, रमेश सिंह, भुनेश्वर साहू, प्रमिला मानिकपुरी, जुलौतिन बी, इंद्राणी साहू, ग्रीन केयर सोसायटी के अध्यक्ष लोकेश चंद्राकर, पूर्व सरपंच देवदत्त चंद्राकर, सुनीता चंद्राकर, गुंजा चंद्राकर, पंच मनीष चंद्राकर, दयालु चंद्राकर, हेमेंद्र (हेमू) चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर, उपसरपंच संजय चंद्राकर, राकेश पटेल, माधव धीवर, राहुल यादव, जगेसर चंद्राकर, भूतपूर्व सैनिक संघ महासमुंद से अध्यक्ष युवराज सिंह चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, कनक राम निषाद, लक्ष्मी चंद, रविन्द्र नायक, बंशी लाल सिंहा, बी पी वर्मा, श्रीमती अंजना चंद्राकर, आस्था वेलफेयर एवं एजुकेशन सोसाइटी के श्रीमती तारिणी चंद्राकर, तुषार चंद्राकर, जय कुमार, पूर्व पार्षद श्रीमती शोभा शर्मा, बास्केट बाल एसोसिएशन जिला महासमुंद के चेयर पर्सन पंकज सोनी, महर्षि विद्या मंदिर के छात्रों की टीम स्वान युथ क्लब से अध्यक्ष निलेश कुमार तिवारी, सचिव ग्रंथ चोपड़ा, लक्ष्य यादव, भविष्य चंद्राकर ने श्रमदान करते हुए तालाब व आसपास की सफाई कर कचरा और प्लास्टिक मुक्त किया।