युवक से 30 लीटर शराब और निर्माण सामग्री बरामद

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने एक युवक के कब्जे से महुआ शराब व निर्माण सामग्री बरामद कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुखापाली में छापा मारकर सुखापाली निवासी हमीद बर्मन (19) से 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमत 6 हजार रुपए) व शराब निर्माण की सामग्री, बर्तन व बिना नंबर की बाइक व नकदी 6740 रुपए, 2 मोबाइल जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।