घर के सामने से बाइक ले उड़ा चोर

महासमुंद। पटेवा पुलिस ने ग्राम तोरला में एक घर के सामने खड़ी बाइक चोरी के मामले में अज्ञात के चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। कृष्णा यादव ने बताया कि वह अपने ससुराल ग्राम तोरला रहता है। 1 फरवरी को वह अपनी बाइक हीरो होंडा पैशन प्रो क्रमांक सीजी 04 डीआर 2200 को ग्राम तोरला के करण सोडी के घर के सामने बाहर खड़ी कर रायपुर गया था। रात में करीब 11.30 बजे करण सोडी ने फोन कर बताया कि 10-11 बजे के बीच अज्ञात ने बाइक पार कर दी। खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिलने पर उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराई है।