सीमांकन कराने को लेकर मारपीट, अपराध दर्ज

महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिनोधा के ईदगाह भाठा के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को अरशद खान ने बताया कि ग्राम सिनोधा के ईदगाह भाठा में हमारी काबिज जमीन है, जिसके सीमांकन के लिये तहसील कार्यालय पटेवा में आवेदन दिया था। सीमांकन के लिए राजस्व विभाग से कर्मचारी-अधिकारी 6 फरवरी को पहुंचे थे, उसी समय गांव के यासीन खान, मो. रफीक खान और उसके परिवार के लोगों ने सीमांकन करने नहीं देंगे कहकर उनसे गाली गलौज कर मारपीट की। साथ ही घर को जलाने और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बीच बचाव करने आए युवराज ध्रुव को भी मो रफीक खान ने डंडे से पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।