युवक के साथ शराब भट्ठी के पास मारपीट

महासमुंद। बसना पुलिस ने शराब भट्ठी के पास मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को दया कोसरिया ने बताया कि 06 फरवरी को वह गांव के खेमराज हिरवानी की सगाई में सम्मिलित होने तोषगांव गया था। दोपहर करीब 1 बजे गांव के रतन खुंटे ने उसे बताया कि अर्जुन सिंह मिरी को कुछ लोग पझरापाली मार्ग स्थित शराब भट्ठी के पास मारने के लिए दौड़ा रहे हैं, तब वह रतन खुंटे के साथ वहां गया तो देखा कुछ लोग डंडा लेकर अर्जुन सिंह मिरी को मारने के लिए दौड़ा रहे थे। तब उसने और रतन ने बीच बचाव कर विवाद करने से रोका। खाना खाने के बाद करीब 3 बजे वह रतन के साथ शराब भट्ठी तोषगांव के पास गया था, तभी पहले से उपस्थित रितेश ने उनसे गाली गलौज की, मना करने पर हाथ में पहने चूड़ा से पीटा। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।