अबूझमाड़ के दुर्गम गांव गोमे में जन समस्या निवारण शिविर, हितग्राही को शिविर स्थल पर ही मिला आयुष्मान कार्ड
दूरस्थ गांव में पहुंचा शासन का लाभ, मौके पर ही राशन कार्ड अपडेट
नारायणपुर, 06 फरवरी 2026 // अबूझमाड़ क्षेत्र के दुर्गम ग्राम पंचायत गोमे में कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में जन समस्या शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान हितग्राही श्रीमल उसेण्डी का नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं होने की जानकारी सामने आई। खाद्य विभाग द्वारा तत्काल ऑनलाइन प्रक्रिया कर उनका नाम राशन कार्ड में जोड़ा गया। इसके साथ ही शिविर स्थल पर ही उनका आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया, जिससे उन्हें स्वास्थ्य योजना का तत्काल लाभ मिला। दूरस्थ क्षेत्र में इस त्वरित कार्यवाही से ग्रामीणों में खुशी देखी गई। हितग्राही ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जन समस्या शिविर प्रशासन और आम लोगों के बीच मजबूत सेतु बन रहा है, जहां जरूरतमंदों को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है। शिविर के माध्यम से यह भी संदेश गया कि शासन की योजनाएं अब अबूझमाड़ जैसे दुर्गम इलाकों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं और आम नागरिकों को सुविधाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध कराई जा रही है।
