ग्राम पंचायत भाटपाल में आयोजित किया गया सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर

नारायणपुर, 06 फरवरी 2026 // जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम पंचायत भाटपाल में एडसिल (इंडिया) लिमिटेड की कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य संवेदनशील एवं वंचित समुदायों में सिकल सेल एनीमिया की समय पर पहचान और जागरूकता बढ़ाना है। यह परियोजना राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम एवं कुलदीप सिंह चौहान एवं डॉ. लखन सिंह राजपूत के द्वारा बनयान रूफ फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से क्रियान्वित की जा रही है। शिविर में लाभार्थियों 200की गई और जो 5 लोग पॉजिटिव पाए गए उन्हें परामर्श दिया गया। यह पहल समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति एडसिल इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस दौरान बनयान रूफ फाउंडेशन से स्टेट कॉर्डिनेटर प्रवीण कुमार एवं स्टाफ नर्स पिंकी सूर्यवंशी एवं लैब टेक्निशियान कुंती नेताम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। इस सफल आयोजन में सरपंच भूरवा सलाम एवं स्कूल के प्रिंसिपल भरतचंद देहारी एवं शिक्षक अरविंद टोप्पो, कुलदीप तिर्की, विवेक रामटेके बिरजू एवं सभी ग्राम वासियों का मुख्य रूप से महत्वपूर्ण योगदान रहा।