सरगबंद तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 50.77 लाख तथा 3 सामुदायिक भवनों के लिए 59.77 लाख मंजूर

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 14 कार्यों के लिए 2.88 करोड़ स्वीकृत
कोरबा 06 फरवरी 2026/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका में 14 कार्यों के लिए दो करोड़ 88 लाख 10 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से राशि की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-15 में बरभांठा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 14 लाख 92 हजार, मरखीमाता मंदिर के पास शेड निर्माण के लिए 18 लाख रुपए तथा नाली निर्माण के लिए 3 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-2 में रेस्ट हाउस बाउंड्री वॉल से मेला ग्राउंड तक सीसी रोड के लिए 19 लाख रुपए, बी.आर. अंबेडकर भवन में बाउंड्री वॉल के लिए 24 लाख 75 हजार रुपए, बीएसएनएल ऑफिस से बी.आर. अंबेडकर भवन तक सीसी रोड के लिए 28 लाख 32 हजार रुपए, सामुदायिक भवन के लिए 14 लाख 92 हजार रुपए तथा सीसी रोड के लिए 12 लाख 92 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-14 में पुलिया निर्माण के लिए 33 लाख 74 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-13 में सामुदायिक भवन के लिए 29 लाख 93 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 17 लाख 88 हजार रुपए तथा वाहन पार्किंग हेतु शेड निर्माण के लिए 18 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-4 में सरगबंद तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख 77 हजार रुपए और आरसीसी नाली एवं स्लैब निर्माण के लिए एक लाख 10 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.