भू-जल पुनर्भरण एवं जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला संपन्न

राजनांदगांव 03 फरवरी 2026। क्षेत्रीय निदेशक केन्द्रीय भू-जल बोर्ड छत्तीसगढ़ डॉ. डी ज्ञान सुंदर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में भू-जल पुनर्भरण एवं जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। कार्यशाला में केन्द्रीय भू-जल बोर्ड के वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा भू-जल पुनर्भरण, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण के वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपायों, भू-जल स्तर संवर्धन तथा सतत जल प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण एवं तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए भूजल संरक्षण एवं पुनर्भरण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यशाला में जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए जल संरक्षण को जनसहभागिता आधारित अभियान के रूप में संचालित करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही साथ सेंट्रल ग्राउंडवाटर बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जिले के ग्राम पंचायत बरगा एवं ग्राम पंचायत फरहद के मिशन जल संरक्षण अंतर्गत किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया। जिले में निर्मित किए गए अभिनव पहल परकोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल के निर्माण की सराहना की गई। कार्यशाला में सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा सहित जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तकनीकी अधिकारी-कर्मचारी तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.