सामान्य प्रशासन एवं सामान्य सभा की बैठक स्थगित

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 फरवरी 2026/ जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन की बैठक 03 फरवरी एवं सामान्य सभा की बैठक 05 फरवरी को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जानी थी। उक्त बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है तथा आगामी बैठक की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।