भोरिंग में महतारी सदन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

महासमुंद। ग्राम भोरिंग में महतारी सदन का भूमिपूजन कार्यक्रम विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विधायक श्री सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने विधि विधान से पूजन किया और कार्य का शुभारंभ किया।
बता दें कि महासमुंद विधानसभा अंतर्गत अब तक कुल 5 ग्रामों में महतारी सदन को स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें ग्राम खट्टी, पटेवा, झलप, बिरकोनी और भोरिंग शामिल हैं। शुरुआत में स्वीकृत ग्राम खट्टी में महतारी सदन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वहीं ग्राम झलप और पटेवा में निर्माणाधीन है। दूसरे चरण में ग्राम बिरकोनी और भोरिंग में महतारी सदन स्वीकृत हुआ है। अब भूमिपूजन के पश्चात यहां भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बना रही है। उन्होंने उपस्थित माताओं बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी इस योजना का लाभ अवश्य लेवें। आप सभी के लिए आपके गांव में ही रोजगार की सुविधा मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में विकास की गति लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है, हर वर्ग को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, राजू साहू, तारेंद्र यादव, शशिकांत साहू, सरपंच लीला लोकेश्वर साहू, उप सरपंच भेखराम साहू, सावित्री साहू, हेमिन साहू, खोरबाहरा साहू, प्रीतम साहू, चमरू साहू, जनकू साहू, ओसराम ढीढी, डॉ. तुलसी राम साहू, डॉ. लेखराम साहू, यशवंत साहू, मनोज साहू, शिशुपाल बर्मन, गिरवर साहू, लोकनाथ साहू, हीराराम साहू, सुरेश साहू सहित अन्य उपस्थित थें।

इन्हें भी पढ़े