दलदली में 24 से श्रीरामचरित मानस यज्ञ

महासमुंद। दलदली में 24 दिसंबर से 3 जनवरी तक 11 दिवसीय श्रीराम चरित मानस अष्ठोत्तर शत महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर होने वाले यज्ञ का यह 56वां वर्ष है। यज्ञाचार्य पं. पंकज तिवारी साराडीह होंगे तथा मुख्य यजमान मार्कंडेय चंद्राकर होंगे। 24 को जल यात्रा से मंडप प्रवेश होगा। 25 को अग्रि स्थापना, परायण एवं यज्ञ प्रारंभ होगा। परायण पाठ का विश्राम 2 जनवरी को होगा तथा 3 जनवरी को पूर्णाहुति, प्रसादी होगी। 26 दिसंबर से प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक प्रवचन होगा। प्रवचनकर्ता हरदयाल उपाध्यय मुंगेली तथा शकुंतला देवी लोहारी होंगे। यज्ञ में भाग लेने की अपील करते हुए यज्ञ के लिए घी, तिल व अन्य सामग्रियों के दान की अपील की गई है।