प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर 2 निर्माण कार्यों के लिए 19.98 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
गरियाबंद 17 दिसम्बर 2025/ गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयालदास बघेल की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके ने 2 निर्माण कार्यों के लिए 19 लाख 98 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड देवभोग, अंतर्गत ग्राम पंचायत करलागुड़ा के धुमाभाटा मार्ग में 9 लाख 98 हजार रूपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह ग्राम पंचायत मुड़ागाँव के टीपपारा मार्ग में 10 लाख रूपये की लागत से पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। उक्त निर्माण कार्याे के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवभोग को सौंपा गया है।
