सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई

महासमुंद। ग्राम खरोरा में भारत देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित दी गई। इस दौरान मितानिन कौशल्या चंद्राकर, मितानिन लता चंद्राकर, भारती चंद्राकर, संगीता चंद्राकर, शशि चंद्राकर, रूपेश चंद्राकर, भूषण चंद्राकर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए उन्होंने अप्रतिम योगदान दिया। उनका समर्पण युवाओं को हमेशा राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देता रहेगा देश के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।