पौधा लगाने के लिए गीता ने किया संस्थान का सहयोग

महासमुंद। ग्राम बेलसोंडा के पोखन लाल चंद्राकर ने विवेकानंद सेवा संस्थान बेलसोंडा से जुड़े होने के उपरांत लोगों को पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरणा देते आ रहे है। पोखन लाल चंद्राकर ने संस्थान के सदस्यों गिरधारी धीवर, शत्रुघ्न साहू, यज्ञ देवांगन, जीतलाल धीवर, तेजराम धीवर आदि के साथ मिलकर गांव में पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने में अहम योगदान दिया है और आज गांव के चारों तरफ तथा सभी तालाबों में छायादार वृक्ष हमें देखने को मिल रहा है। उनकी प्रेरणा से पे्ररित होकर गांव तथा गांव से बाहर के लोग भी संस्था को सहयोग कर रहे हैं। पोखन के कार्यों से प्रेरित होकर उनकी दीदी गीता देवी चंद्राकर सेम्हरा छुरा ने 1501 रुपए अपनी सुपुत्री पायल चंद्राकर के जन्मदिवस पर विवेकानंद सेवा संस्थान बेलसोंडा को एक पेड़ बेटी के नाम पर समर्पित किया है।