64 वर्षीय किसान श्रीराम सोनवानी ने किया 46 क्विंटल धान का विक्रय

कोरिया 15 दिसम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज छिंदडाड समिति में ग्राम सरडी के निवासी 64 वर्षीय श्रीराम सोनवानी (पिता – अमरसाय) ने धान  विक्रय किया। किसान के नाम से 0.90 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा दर्ज है।
समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए टोकन के आधार पर उन्होंने उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर 46 क्विंटल धान का सुगमतापूर्वक विक्रय किया। किसान ने बताया इस वर्ष उनकी फसल बहुत ही अच्छा हुआ और सरकार के क्रय दर से संतुष्ट है। उन्होंने यह बताया कि प्राप्त राशि को वे कृषि कार्यों के विस्तार, पुराने कर्ज के भुगतान तथा दैनिक जरूरतों में खर्च करेंगे।