52 वर्षीय किसान टाकेश्वर प्रसाद देवांगन ने किया धान विक्रय
ऑनलाइन मोबाइल ऐप टोकन से धान खरीदी प्रक्रिया रही सहज
कोरिया 15 दिसम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच आज छिंदडाड समिति में ग्राम उरूमदूंगा के 52 वर्षीय किसान टाकेश्वर प्रसाद (पिता रामप्यारे देवांगन) ने धान विक्रय किया। उनके पास कुल 1.75 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा है।
उन्होंने टोकन ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से सहजता से टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र में पहुंचकर 80 क्विंटल धान की बिक्री पूरी की। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे कर्ज भुगतान, खेती-बाड़ी, दैनिक आवश्यकताओं के लिए करेंगे।
किसान टाकेश्वर प्रसाद देवांगन ने सरकार की व्यवस्था का सराहना करते हुए कहा कि उन्हें यहां किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है, उन्होंने कहा कि सभी किसान शासन की व्यवस्था से पूरी तरह से संतुष्ट है ।
