किसान परसराम राजवाड़े ने बेचा 42.40 क्विंटल धान

समिति की व्यवस्था से संतुष्ट, प्राप्त राशि का करेंगे उपयोग खाद-बीज एवं दैनिक जरूरतों में
कोरिया 15 दिसम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज ग्राम ख़रवत  निवासी  51 वर्षीय किसान  परसराम राजवाड़े (पिता स्व. नानसाय) ने साख सहकारी समिति, छिंदडाड में पहुंचकर धान विक्रय किया।
किसान परसराम के नाम 0.84 हेक्टेयर पंजीकृत कृषिभूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 42.40 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 100445 रुपए की राशि प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खाददृबीज की खरीदी एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे।
किसान परसराम ने खरीदी केंद्र की सुगम एवं व्यवस्थित प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएँ काफी सुविधाजनक और पारदर्शी हैं।