महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस 19 से
महासमुंद। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी), डीएसटी भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा 19 से 22 दिसंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय गणित दिवस आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की बैठक हुई। बैठक में विभागाध्यक्ष भौतिकशास्त्र मनीराम धीवर ने बताया कि 19 दिसंबर को पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। 20 दिसंबर को गणित मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित होगी। 22 दिसंबर को वाद विवाद, राष्ट्रीय गणित दिवस एवं पुरस्कार वितरण होगा। सभी कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में सरस्वती सेठ सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र, डॉ अजय कुमार देवांगन विभागाध्यक्ष कंप्यूटर विज्ञान, डॉ जगदीश सत्यम सहायक प्राध्यापक भौतिकशास्त्र, अतिथि व्याख्याता टीकम साहू, डॉ. प्रिया बारीक, नम्रता तंबोली, रुपावती, रोहिणी देवांगन, चंद्रप्रकाश चतुर्वेदी, पूजा यादव, प्रकाशमणि साहू उपस्थित रहे।
