बोलेरो की टक्कर से जीप क्षतिग्रस्त

महासमुंद। ग्राम साराडीह मोड़ के पास बोलेरो की टक्कर से जीप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक पतेरापाली निवासी लक्की चंद्राकर ने बताया कि 12 दिसंबर को वह जीप कंपास कार क्र सीजी 04 एनक्यू 7500 को लेकर रायपुर गया था, रायपुर से वापस आते समय दोपहर करीब 03.30 बजे साराडीह मोड़ महासमुंद के पास सामने से आ रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन सीजी 06 एचई 4193 के चालक ने अपने वाहन को काफी तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सामने से उसके वाहन को ठोकर मार दिया। जिससे कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।