नशे में हेमाल से मारपीट, अपराध दर्ज
महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने नशे में मारपीट करने वाले दो के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। टोंगोपानी निवासी देवनारायण ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर की रात करीब 7.30 बजे सुअरमाल मंडी से हमाली कर अपने छोटे भाई दुलार ठाकुर एवं गांव के ओमन, नेपाल, भूषण के साथ घर लौट रहा था। कोमाखान पेट्रोल पंप के सामने सड़क में शाहिल खान एवं रिंकू चंद्राकर शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट की। छोटे भाई दुलार ठाकुर व ओमन ठाकुर ने बीच बचाव किया तो दुलार की बांई हथेली में किसी नुकीली वस्तु से चोट आई। मामले में 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
