जिले के दो खिलाड़ी ने जीते दो-दो स्वर्ण पदक
महासमुंद। दुबई में 7 से 14 दिसंबर तक आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स में शामिल होने महासमुंद जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केंवट व राष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल कुमार यादव शामिल हुए। निखिल यादव व सुखदेव केंवट फॉर्च्यून नेत्रहीन उ. मा. वि. विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा कला में अभ्यास करते भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) बेंगलुरु में पैरा एथलेटिक्स खेल का अभ्यास कर दुबई के लिए चयनित हुए। सुकदेव टी 11 कैटेगरी वर्ग में 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में शामिल हुए तथा टी 12 कैटेगरी वर्ग में 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में निखिल यादव शामिल हुए। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक राहुल बालाकृष्णन एवं गाईड रनर वेंकटेश शामिल रहे। दुबई में सुखदेव ने 02 स्वर्ण पदक जीता । जिसमें 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 400 मीटर दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया। शुकदेव ने एशियन पैरा एथलेटिक्स गेम्स में 02 स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश व जिले को गौरवान्वित किया है। निखिल यादव ने एशियन पैरा एथलेटिक्स में 800 मीटर एवं 1500 मीटर में चौथा स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया।
