सीनियर नेशनल हैंडबॉल के लिए चयनित 2 खिलाड़ी रवाना
महासमुंद। जिला हैंडबॉल संघ के 2 खिलाड़ियों का चयन 54वीं सीनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय कोचिंग कैंप भिलाई के उपरांत राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 20 दिसंबर तक कोलकाता वेस्ट बंगाल में भाग लेने रवाना हुए। महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सुमित सिंह रामगढ़िया आदित्य चंद्राकर शामिल हैं। सुमित सिंह रामगढ़िया वर्तमान में एयर फोर्स झारखंड में पदस्थ हैं। दोनों ही खिलाड़ी महासमुंद जिला की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम कोच के रूप में सीआईएसएफ आनंद, एनएस मैनेजर एम प्रभास एवं विजय बहादुर को नियुक्त किया गया है। खिलाड़ियों के चयन पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष एवं भाजपा जिला महासमुंद के उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, छत्तीसगढ़ फेंसिंग संघ के उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान, छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के महासचिव समीर खान, एम. सुरेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बीडी करुपति, प्रशिक्षक राजेश सरकार, रामप्रताप गुप्ता, विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी, नंदकुमार सिन्हा सहायक संचालक, लीलाधर सिन्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मनोज धृतलहरे खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी, अंजलि बरमाल सहायक जिला क्रीडा अधिकारी, राजेश शर्मा, प्रमेश खरे आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
