महर्षि विद्या मंदिर में फूड फेस्ट आनंद मेला व विज्ञान – कॉमर्स प्रदर्शनी

महासमुंद। महर्षि विद्या मंदिर मचेवा में 13 दिसंबर को विज्ञान एवं कॉमर्स प्रदर्शनी एवं फूड फेस्ट आनंद मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, विशिष्ट अतिथि सहायक संचालक शिक्षा नंद किशोर सिन्हा , माता कर्मा महाविद्यालय से कॉमर्स के विभागाध्यक्ष मनोज शर्मा उपस्थित थे। मेले में नवाचार, रचनात्मकता और सामुदायिक सहयोग की झलक दिखी ।
शाला के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि मेला विद्यालय के विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या- समाधान कौशल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने वैज्ञानिक शिक्षा को वास्तविक जीवन के प्रयोग और रचनात्मकता से जोड़ने के महत्त्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी ने भी बच्चों को विभिन्न जानकारियां प्रदान कीं और गुरु की महिमा बताते हुए विद्यार्थियों से अपने गुरुओं का सम्मान करने कहा। तत्पश्चात समस्त अतिथियों व प्राचार्य ने प्रदर्शनियों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी किए। विज्ञान एवं कॉमर्स प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शित किया था। मेला में पारंपरिक पकवान बनाकर स्टॉल लगाया गया था । अतिथियों का श्रीफल एवं शॉल से सम्मान किया गया। संचालन हिन्दी के व्याख्याता नंदकुमार साहू व आभार प्रदर्शन कॉमर्स के व्याख्याता गोविंद सिंह ठाकुर ने किया ।